{"_id":"6a6115122e7d97c888081179","slug":"demand-for-fertilizer-rises-after-paddy-transplantation-50000-mt-of-urea-available-basti-news-c-207-1-bst1006-162851-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: धान रोपाई के बाद खाद की डिमांड बढ़ी, 50 हजार एमटी यूरिया उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: धान रोपाई के बाद खाद की डिमांड बढ़ी, 50 हजार एमटी यूरिया उपलब्ध
विज्ञापन
बस्ती। धान की रोपाई के बाद उर्वरक की डिमांड बढ़ गई है। इस बार समय के अनुकूल बारिश भी अच्छी हो रही है। खेतों में पूरी तरह नमी बरकरार है। ऐसे में यूरिया समेत अन्य खाद के लिए किसान समितियाें पर पहुंचना शुरू कर दिए हैं। इसके मद्देनजर इस बार खाद की उपलब्धता भी पर्याप्त सुनिश्चित की गई है। जिले भर में 50 हजार एमटी यूरिया उपलब्ध है।
जिला कृषि अधिकारी (डीएओ) डॉ. बाबूराम मौर्य ने निर्देश दिए हैं कि कृषकों को उनकी जरूरत के अनुसार पीओएस मशीन से निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। बटाईदार किसानों को मालिक के खतौनी और आधार की प्रति लेकर मानक के अनुरूप खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। निजी प्रतिष्ठानों पर माह जुलाई में फेजिंग लक्ष्य 31237 एमटी के सापेक्ष 50034 एमटी यूरिया उपलब्ध हुई है।
डीएपी 3869 एमटी के सापेक्ष 8779 एमटी, एनपीके 1050 एमटी के सापेक्ष 8903 एमटी, एमओपी 1207 एमटी के सापेक्ष 1291 एमटी, एसएसपी 7552 एमटी के सापेक्ष 28772 एमटी की उपलब्धता हो चुकी है। जिले में अभी तक यूरिया 29446, डीएपी 3432, एनपीके 1077, एमओपी 167, 8350 एमटी एसएसपी का वितरण हो चुका है।
विज्ञापन
जनपद में अभी तक यूरिया 20588 एमटी, डीएपी 5347, एनपीके 7826, एमओपी 1124, तथा एसएसपी 20422 एमटी का स्टॉक उपलब्ध है। किसानों की समस्या के समाधान के लिए जिले स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें अंबिकेश प्रताप सिंह मोबाइल नंबर- 9450877726 एवं भोला नाथ यादव मोबाइल नंबर- 9838274912 की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी क्षेत्र में कोई शिकायत प्राप्त होगी तो संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।