फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for constitutional relief for 14 cow protectors

Basti News: 14 गोसेवकों को संवैधानिक राहत देने की मांग

Thu, 25 Jun 2026 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Demand for constitutional relief for 14 cow protectors
सिवनी मालवा प्रकरण के 14 गौसेवकों को संवैधानिक राहत देने की मांग को लेकर ज्ञापनदेते हिंदू संगठन
बस्ती। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष डाॅ. संजय द्विवेदी, जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारी और गोभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर एकत्र हुए। यहां से पद यात्रा करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सिवनी मालवा प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा प्राप्त 14 गोसेवकों के संबंध में गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभाध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। चार सूत्रीय ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद 161 के अंतर्गत उपलब्ध दया, दंड-लघुकरण, दंड-परिवर्तन एवं अन्य वैधानिक राहतों पर मानवीय आधार पर विचार करने का अनुरोध किया गया है। इस दौरान जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेश कन्नौजिया, प्रमोद पांडेय, जिला महामंत्री रविन्द्र कश्यप, सत्येन्द्र मिश्रा, जिला मंत्री विनोद निषाद, कबी चौधरी, जिला गौ रक्षा प्रमुख कृष्ण अवतार चौधरी, हरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed