फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for better opportunity for society

समाज के लिए बेहतर अवसर की मांग

Sun, 26 Mar 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 26 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Demand for better opportunity for society
अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा की बैठक गांधी कला भवन में हुई।
गांधी कला भवन में रविवार को अखिल  भारत वर्षीय गोंड महासभा की बैठक हुई। समाज की सस्याएं और निस्तारण को लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश सरकार में प्रदेश कार्य समिति सदस्य  राजेंद्र प्रसाद गोड़ को महत्वपूर्ण  दायित्व दिए जाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

 
जिलाध्यक्ष रामनाथ गोंड की अध्यक्षता में बैठक के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को बनाए जाने पर प्रसन्नता जताई गई। सर्व सम्मत से भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य  राजेन्द्र प्रसाद गोड़ को महत्वपूर्ण दायित्व देने का आग्रह किया गया। जिससे गोंड़ समाज की समस्याएं सरकार तक पहुंच सकें। भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि भाजपा की  जीत सबका साथ, सबका विकास की जीत है। पार्टी का पूरा प्रयत्न होगा कि किसी  पात्र व्यक्ति की उपेक्षा न होने पाए। महामंत्री हनुमान प्रसाद गोंड़, उमापति गोंड, ई. वृजमोहन गोंड,  रामयज्ञ, शम्भूनाथ, लालमन, रामलला, रामलखन, गुड्डू, रामजगत, लालचंद के साथ  ही गोंड़ समाज के अनेक लोग और महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed