फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Delhi-bound bus overturns in Hardoi; seven people from the district injured.

Basti News: दिल्ली जा रही बस हरदोई में पलटी, जिले के सात लोग घायल

Sun, 05 Jul 2026 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 05 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi-bound bus overturns in Hardoi; seven people from the district injured.
बांसी से दिल्ली जा रही बस शाहजहां के पास पलटी, क्षतिग्रस्त। स्रोत वायरल वीडीयो स्क्रींशॉट
पथरा। बांसी से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस शनिवार देर रात करीब 2.15 पर गंगा एक्सप्रेस वे पर हरदोई जनपद शाहाबाद क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 42 यात्री घायल हो गए। इसमें पथरा थाना क्षेत्र के एक तीन गांव के सात लोग भी शामिल हैं। उनका इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने पर लोग फोन और अन्य माध्यम से जानकारी लेने में जुट गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पथरा थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी कृष्ण कुमार अपने परिवार के साथ में दिल्ली में रहते हैं। वह छोटी सी कंपनी चलाते हैं, जो गर्मियों की छुट्टी मनाने के लिए बच्चों के साथ एक माह पहले अपने गांव आए थे। शनिवार को बांसी से दिल्ली के बीच चलने वाले काशी विश्वनाथ ट्रेवल्स की बस से परिवार के साथ दिल्ली जा रह थे। बस पलटने से उनके परिवार की कोकिला, रेखा, वंदना, मानवी पाठक घायल हो गए। इसकी सूचना पाते ही गांव के लोग विचलित हो गए। कृष्ण कुमार के पिता राजेंद्र पाठक ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद डर तो लग गया था लेकिन बात हुई तो तसल्ली मिली। बहुत अधिक चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग गांव निवासी सोनी यादव परिवार के साथ दिल्ली रहती है जो पिछले महीने मायके में एक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने आई थीं। शनिवार को अपने दो छोटे बच्चों और भाई के साथ दिल्ली लौट रही थीं। हादसे में सोनी के सिर में चोटें आई हैं। जबकि, दोनों छोटे बच्चों को मामूली चोट लगने की सूचना है। परिजन सुबह के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और निजी साधन से दिल्ली ले गए। क्षेत्र के भालू कोनी जप्ती निवासी शिवकुमार और सुमित कुमार दोनों दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं जो शनिवार को हुए हादसे में घायल हो गए। सूचना पर परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

जोर से आवाज हुई फिर पलट गई बसबस में सवार ग्राम सेहरी बुजुर्ग नवासी सुकेश यादव जो अपनी बहन को दिल्ली छोड़ने ले जा रहा था। उसने फोन से बताया कि रात्रि में सभी यात्री सो रहे थे कि अचानक जोर की आवाज हुई और बस एक बार पलट कर सीधी हुई और 30 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इससे हर तरफ चीख-पुकार मंच गई। बस में सभी सवार बस का शीशा तोड़कर अपनों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटे रहे। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed