{"_id":"6ab57ac69298d49f9d07a19e","slug":"deled-1225-candidates-took-the-exam-at-four-centers-basti-news-c-207-1-bst1031-167697-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड : चार केंद्रों पर 1225 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड : चार केंद्रों पर 1225 ने दी परीक्षा
विज्ञापन
बस्ती। डीएलएड 2024 बैच के तृतीय सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दिन दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में 1.30 से 3.30 बजे तक समावेशी शिक्षा की परीक्षा हुई। पहले दिन कुल 1225 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। 53 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहें।
परीक्षा प्रभारी कुलदीप चौधरी ने बताया कि परीक्षा कुल चार केंद्र खैर इंटर कॉलेज, बेगम खैर इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और सक्सेरिया इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई। शुक्रवार को परीक्षा तीन पालियों में होगी। सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान, 11.30 से 12. 30 बजे तक गणित, दो से सायं चार बजे तक सामाजिक अध्ययन की परीक्षा होगी।
परीक्षा के तीसरे और आखिरी दिन शनिवार को भी तीन पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। सुबह 10 से 11 बजे तक हिन्दी, 11.30 से 12.30 बजे तक संस्कृत/उर्दू, दोपहर दो से शाम तीन बजे तक कंप्यूटर विषय की परीक्षा होगी। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है। संवाद