फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deepu's murderer has already gone to jail for selling marijuana.

Basti News: दीपू का हत्यारोपी गांजा बेचने के आरोप में जा चुका है जेल

Tue, 11 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 11 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Deepu's murderer has already gone to jail for selling marijuana.
बस्ती। दीपू हत्याकांड के आरोपी नेऊर सोनकर के बारे में कस्बे के लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। कोई उसके उग्र स्वभाव को हत्या की वजह बता रहा है तो कोई तत्काल हुए झगड़े में चोट लगना बता रहा है।
विज्ञापन

वहीं, कई लोग यह भी कह रहे हैं कि वह मछली पालन की आड़ में गांजा का धंधा करता है। पुलिस के मुताबिक गांजा बेचने के आरोप में वह एक बार जेल भेजा जा चुका है। सोमवार देरशाम मामूली कहासुनी में दीपू राजभर (20) की हत्या के बाद नगर कस्बे का माहौल एकाएक गरम हो गया। पहले तो लोग समझ नहीं पाए लेकिन जैसे ही उसकी मौत की खबर मिली,सब अवाक रह गए।
विज्ञापन

कस्बे से बमुश्किल एक किलोमीटर दूर गोसाईंजोत गांव से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भागते हुए थाने पर पहुंच गए। उनके तेवर देखकर पुलिस कर्मियों के भी हाथ-पांव फूलने लगे। थाना परिसर में घंटे भर तक आक्रोशित लोग हंगामा करते रहे और पुलिस बचाव की मुद्रा में दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात काबू में करने के लिए कलवारी और कप्तानगंज थाने की फोर्स बुला ली गई। सीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने हालांकि उन्हें समझाने की भरसक कोशिश की लेकिन भीड़ में कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं था। वे इस जिद पर अड़े रहे कि जब तक आरोपी नेऊर पकड़कर थाने नहीं लाया जाएगा तब तक वे परिसर से नहीं हटेंगे। अधिकारियों ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed