फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deepti is sharpening her talent in painting

Basti News: चित्रकला में अपनी प्रतिभा को धार दे रहीं दीप्ति

Sat, 16 Mar 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 16 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Deepti is sharpening her talent in painting
अपने चित्रोंऔ मैं रंग भरती दीप्ति
यू-ट्यूब और चित्रकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों से मिली प्रेरणा
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
बस्ती। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। बस जरूरत है उसे निखारने की। मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर छात्रा दीप्ति शुक्ला चित्रकला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को धार दे रही हैं। इंटर की शिक्षा पूरी होने के बाद दीप्ति को चित्र में रंग भरने की जिज्ञासा जगी। तभी से वह इस कार्य को आगे बढ़ा रही हैं।
हर्रैया के छपिया शुक्ल गांव के स्व. संतोष कुमार शुक्ल की बेटी दीप्ति शुक्ला ने प्रारंभिक से इंटर तक की पढ़ाई जीएसएएस एकेडमी हर्रैया से पूरी करने के बाद सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से बीएससी की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से एमएससी (भौतिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद जुलाई 2023 में डायट बस्ती से डीएलएड का प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्ष 2017 से चित्रकारी में हुनर दिखाने की प्रेरणा जगी।
विज्ञापन

दीप्ति शुक्ला ने बताया कि यू-ट्यूब पर तरह-तरह के चित्रों को बारीकियों से देखती थी। तभी जिज्ञासा जगी की मैं भी इस काम को करूंगी। पहली बार मां दुर्गा की प्रतिमा बनाई। चित्रकारी के क्षेत्र में कार्य कर रहे कुछ लोगों ने उसके हुनर की प्रशंसा की। वर्ष 2021-22 में पहली बार डायट और हर्रैया में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जहां उसे पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed