{"_id":"604120bb8ebc3ec4ac068266","slug":"deepak-first-in-gita-and-gola-projection-in-100-meter-run-basti-news-gkp387110789","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में गीता व गोला प्रक्षेपण में दीपक प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में गीता व गोला प्रक्षेपण में दीपक प्रथम
विज्ञापन

रुधौली। राजकीय महाविद्यालय टिकरी परिसर में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 100 और 200 मीटर दौड़, गोला प्रक्षेप, चक्र प्रक्षेपण, भाला प्रक्षेप, ऊंची कूद, लंबी कूद का आयोजन किया गया।
100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में गोरखनाथ प्रथम, ध्रुपचंद द्वितीय व राजेंद्र मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में गीता यादव प्रथम, पूजा द्वितीय, पूजा कन्नौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गोरखनाथ प्रथम, बब्बू द्वितीय, दीपक निषाद तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में गीता यादव ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय व पूजा कन्नौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला प्रक्षेप में बालक वर्ग में दीपक निषाद प्रथम, हरिकेश द्वितीय, बब्बू तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में गीता यादव ने प्रथम, सीमा ने द्वितीय, वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्र प्रक्षेप बालक वर्ग में ध्रुपचंद ने प्रथम, गोरखनाथ ने द्वितीय, दीपक निषाद ने तृतीय और बालिका वर्ग में पूजा कन्नौजिया ने प्रथम, गीता यादव ने द्वितीय तथा साधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
भाला प्रक्षेप बालिका वर्ग में ध्रुपचंद ने प्रथम, नवरत्न ने द्वितीय तथा दीपक निषाद ने तृतीय और बालिका वर्ग में गीता यादव ने प्रथम, सीमा ने द्वितीय तथा पूजा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने किया। प्रभारी खेल डॉ. अंकिता मद्धेशिया की देखरेख में सारी गतिविधियां हुईं। संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. शैलजा पांडेय ने किया।