फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deaths of young couple by hanging confirmed; investigation underway.

Basti News: प्रेमी युगल की लटकने से मौत की पुष्टि, जांच जारी

Fri, 02 Oct 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Deaths of young couple by hanging confirmed; investigation underway.
रुधौली। नगर पंचायत रुधौली में बुधवार को युवक-युवती की फंदे से लटककर मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को एडिशनल एसपी श्यामकांत ने दोनों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई है। घटना के संबंध में पुलिस को अब तक किसी अपराध की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। एडीशनल एसपी ने परिजनों से घटना से जुड़ी जानकारी ली और पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। क्षेत्र में घटना को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

पुलिस दोनों के आपसी संबंध और घटना से पहले की परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच संबंध कब से थे और घटना से पहले ऐसी कौन सी परिस्थितियां बनीं, जिनके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। दोनों में से किसी एक या दोनों का विवाह कहीं और तय होने की संभावना को भी जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। देर शाम रुधौली-सिद्धार्थनगर सीमा पर स्थित आमी नदी के तट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि दोनों परिवारों की ओर से पोस्टमार्टम कराने के अनुरोध की तहरीर दी गई थी। इसी आधार पर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के संबंध में किसी अपराध की तहरीर अभी पुलिस को नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed