{"_id":"676b409416566d929605a967","slug":"death-of-a-young-man-who-was-irrigating-the-field-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129338-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खेत में सिंचाई कर रहे युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खेत में सिंचाई कर रहे युवक की माैत
Wed, 25 Dec 2024 10:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। पिपरा जप्ती गांव में बटाई पर लिए खेत की सिंचाई कर रहे युवक को मंगलवार को दोपहर खेत में मृत पाया गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय रोहित मां विमला देवी के साथ गांव के पूरब की तरफ सुबह से खेत में सिंचाई कर रहा था। दोपहर में रोहित ने मां को खाना लाने के लिए घर भेज दिया।
कुछ देर बाद जब वह खेत में लौटी तो देखा बेटा रोहित गिरा पड़ा हुआ है। वह तेज-तेज से रोने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग खेत में पहुंच गए। रोहित प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए, जहां पर उसे मृत बताया गया।
विज्ञापन
मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बहन अर्चना, वंदना, भाई मोहित सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगराम निषाद ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद ने बताया कि रोहित के पिता रामजी ने तहरीर दी है।
सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उपजिलाधिकारी भानपुर आशुतोष तिवारी ने बताया कि युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, इसीलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। इसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद