फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   death of a soldier posted under the protection of the chief minister in the accident

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पीएससी जवान की सड़क हादसे में मौत

Mon, 28 Sep 2020 04:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
death of a soldier posted under the protection of the chief  minister in the accident
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पीएससी जवान की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

छावनी थाने के पूरे हिंद गांव के पास हुआ हादसा
रुधौली थाने के टिकरी के निवासी थे दिनेश सिंह
बस्ती। मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात पीएसपी जवान की रविवार रात छावनी थाने के पूरे हिंद गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वह लखनऊ में पीएससी के मुख्यमंत्री सुरक्षा कोर बटालियन में तैनात थे।

रुधौली थानाक्षेत्र के टिकरी निवासी दिनेश सिंह (40) पुत्र जयनाथ सिंह 10 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 26 सितंबर को नेगेटिव हो गए थे। उन्हें लखनऊ में सरकारी आवास में होम क्वारंटीन किया गया था। 27 सितंबर की शाम पत्नी व बच्चों से मिलने बुलेट से गांव आए थे। रविवार रात करीब एक बजे फोरलेन पर पूरे हिंदू गांव के पास अचानक सड़क के गड्ढे में फंसकर बाइक सहित गिर गई। उसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने बताया कि हादसे के संबंध में लखनऊ के चिनहट थाने में आरक्षी पद पर तैनात दिनेश के बड़े भी अवधेश सिंह ने तहरीर दी है। उनकी तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed