{"_id":"5fb564c48ebc3e9b8134a360","slug":"death-basti-news-gkp3736463142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले से घायल वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले से घायल वृद्ध की मौत
विज्ञापन
सांड़ के हमले से घायल वृद्ध की मौत
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के गड़हा पांडेय गांव में सांड़ के हमले से वृद्ध की 18 दिनों बाद बुधवार दोपहर मौत हो गई। घायल व्यक्ति को इलाज के बाद घर लाया गया था। सांड़ के हमले से अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है।
पैकोलिया थानाक्षेत्र के गड़हा पांडेय गांव निवासी करीब 72 वर्षीय हरिपाल एक नवंबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे गांव के बाहर नित्यक्रिया के लिए गए थे। तभी रास्ते में सांड़ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। हमले से उनके सिर, पैर, पेट में गंभीर चोटें लगीं। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने उनको गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एक सप्ताह गोरखपुर में इलाज के बाद उनको लखनऊ भेज दिया गया। लखनऊ के डॉक्टर की सलाह पर पांच दिन पहले परिवार के लोग उन्हें घर ले आए। घर पर भी इलाज चल रहा था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे घायल वृद्ध की मौत हो गई। इसके पहले उसी सांड़ के हमले से गड़हा पांडेय गांव की ज्ञानधारी की मौत 19 अक्तूबर को हो गई थी। साड़ के हमले के चलते ही बरगदवा गांव निवासी गेल्हई की आठ नवंबर को मौत हुई थी। प्रशासन की पहल पर मंगलवार को सांड़ को पकड़कर पशुपालन विभाग ले गया है।