{"_id":"5f80aa4f8ebc3e9b804f22ee","slug":"death-basti-news-gkp3687562161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
पांव में महावर लगी महिला की नहीं हुई शिनाख्त
एजेंसी- संवाद सूत्र
वाल्टरगंज (बस्ती)। गोरखपुर लखनऊ रेलखंड मार्ग पर बन्तला गांव के समीप स्थित गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के पास डाउन ट्रैक पर करीब 45 वर्षीय महिला का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किया। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए उसे भेजा गया है। मेमो के जरिए मिली सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक रिजवान, कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार, दुर्ग विजय, सूर्यकांत यादव, सूर्य नाथ ने शव कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि मृत महिला के शरीर पर लाल सफेद रंग की साड़ी काला ब्लाउज दाहिने हाथ में काला गोदना से फूल तथा बाएं पैर में महावर लगा है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।