{"_id":"5f7771f78ebc3e9beb593957","slug":"death-basti-news-gkp367838024","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरी, दबकर घायल हुए मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरी, दबकर घायल हुए मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार गिरी, दबकर घायल हुए मजदूर की मौत
पैकोलिया थाने के कीर्तिपुर के निवासी थे बच्चूलाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के किर्तीपुर गांव निवासी युवक दीवार के मलबे में दबकर घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बस्ती भेज दिया।
20 वर्षीय बच्चूलाल उर्फ महेन्द्र कुमार बगल के चोरखरी गांव निवासी केशवराम के घर बृहस्पतिवार को मजदूरी करने गए थे। काम करते समय दीवार गिर गई। इसके नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में परिजन उसे लेकर बस्ती अस्पताल गये। गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने शव घर लाकर शुक्रवार सुबह पुलिस को सुचना दी।