फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead body of youth of kushinagar found on railway track

कुशीनगर के युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Wed, 17 Aug 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
dead body of youth of kushinagar found on railway track
कुशीनगर के युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
विज्ञापन

शव के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए हुई पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
टिनिच (बस्ती)। लखनऊ-गोरखपुर रेल खंड पर टिनिच रेलवे स्टेशन के अप ट्रैक पर युवक का शव मिला। शव की पहचान कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार निवासी सत्य प्रकाश सिंह (26) के रूप में की गई।
टिनिच रेलवे स्टेशन के पश्चिम एफसीआई गोदाम के पास बुधवार सुबह नौ बजे ग्रामीणों ने युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। टिनिट के चौकी प्रभारी राजभवन प्रजापति ने बताया कि युवक रात में किसी ट्रेन से गिरा होगा। शव के पास मोबाइल फोन भी पड़ा था। मोबाइल फोन से उसके घर के नंबर पर कॉल करने पर शव की पहचान कुशीनगर जिले के थाना अहिरौली बाजार के घोघरा निवासी सत्य प्रकाश सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

भाई ओम प्रकाश सिंह के अनुसार सत्य प्रकाश 15 अगस्त की शाम को घर से निकला था। घर में परिवार के लोगों को बताया था कि उसे विदेश जाना है और लखनऊ में मेडिकल कराने जा रहा है। मंगलवार रात सत्यप्रकाश ने घर के लोगों से फोन पर बात भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed