{"_id":"65c92918abb0335d56084b18","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-bushes-basti-news-c-7-1-gkp1012-463688-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो दिन से लापता युवक का शव झाड़ियों में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो दिन से लापता युवक का शव झाड़ियों में मिला
Mon, 12 Feb 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दो दिन से लापता युवक का शव रविवार देर रात हाईवे के किनारे झाड़ियों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
जानकारी के अनुसार, हरैया थाना क्षेत्र के रजौली गांव का रहने वाला अंगद (20) पुत्र सत्यराम मजदूरी करके गुजारा करता था। नौ फरवरी से वह घर से गायब हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने अंगद के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी।
रविवार की देर रात सात बजे हर्रेया थाना क्षेत्र के बिहरा झलियहवा गांव के निकट हाईवे के किनारे झाड़ियों में अंगद का शव मिला। सिर पर गम्भीर चोट लगने से खून से लथपथ युवक का शव देखकर किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। अंगद के परिजनों ने शव की पहचान की। हरैया के प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा।