फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of tent businessman found hanging in the shop

दुकान में फंदे से लटका मिला टेंट व्यवसायी का शव

Tue, 15 Nov 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dead body of tent businessman found hanging in the shop
कुदरहा कस्बे में आत्महत्या के बाद शव का पंचनामा करती पुलिस। - फोटो : BASTI
दुकान में फंदे से लटका मिला टेंट व्यवसायी का शव
विज्ञापन

कुदरहा (बस्ती)। लालगंज थाने के कुदरहा कस्बे में टेंट हाउस व्यवसायी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छत में कुंडे के सहारे लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही निवासी संतराम उर्फ साधू चौधरी (48) कुदरहा कस्बे में लगभग 20 साल से अपने निजी मकान में टेंट हाउस का व्यवसाय करते थे। वह मंगलवार को घर से दुकान पर आकर बैठे थे। दोपहर में जब उनका छोटा बेटा आकाश भोजन और दवा लेकर दुकान पर पहुंचा तो पिता को वहां न देख इधर-उधर ढूंढने लगा। जब वह गोदाम में पहुंचा तो देखा कि पिता संतराम का शरीर छत के कुंडे से नायलान की रस्सी के सहारे लटका था।
विज्ञापन

उसके जोर-जोर से चिल्लाने पर अगल-बगल के लोग एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष महेश सिंह एवं कुदरहा चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। मृतक के बड़े बेटे राज ने तहरीर दी कि पिता संतराम अवसाद एवं न्यूरो की बीमारी से ग्रसित थे। पांच साल से उनका इलाज हो रहा था। बीमारी से अजिज आकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया। साधू चौधरी के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र राज चौधरी, आकाश, बेटी रोशनी, लकी सहित परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed