{"_id":"6540009c55bdaaa9c20adf47","slug":"dead-body-of-shuttering-artisan-found-hanging-basti-news-c-207-1-sgkp1002-6380-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शटरिंग कारीगर का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शटरिंग कारीगर का फंदे से लटका मिला शव
Tue, 31 Oct 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
गौर थाना के केसरई गांव में सोमवार को दोपहर हुई घटना
मुंबई में शटरिंग का काम करता था हरेंद्र गोंड
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गौर/बस्ती। मुंबई में शटरिंग का काम करने वाले युवक का शव घर के कमरे में सोमवार दोपहर को फंदे से लटका शव मिला। परिवार के लोग खिड़की से झांककर देखे तो छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से वह लटक रहा था। परिवार के लोगों और पुलिस के मुताबिक आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गौर थाना क्षेत्र के केसरई गांव निवासी राज कुमार गोंड के चार बेटों में 22 वर्षीय हरेंद्र कुमार तीसरे नंबर का बेटा था। वह मुंबई में रहकर शटरिंग का काम करता था। नवरात्र के आसपास वह घर आया था। हरेंद्र की मां ने बताया कि सोमवार सुबह सब लोगों के साथ उसने खाना खाया। इसके बाद वह गोबर पाथने खेत में चली गईं।
इस बीच हरेंद्र ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसकी मां और भाभी लौटकर आई तो कमरा अंदर से बंद होने पर आवाज लगाने लगीं। कोई प्रतिक्रिया न होने पर बिना ग्रिल लगी खिड़की से हाथ डालकर पर्दा हटाया तो उसे फंदे से लटका देख पैरों तले जमीन सरक गई। खिड़की के रास्ते ही उसकी भाभी कमरे में गईं और कुंडी खोला। जिंदा होने की उम्मीद में फंदा काटकर उसे नीचे उतारा, मगर तब तक मौत हो चुकी थी।