फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of rape accused found hanging from a tree

Basti News: दुष्कर्म के आरोपी का पेड़ से लटका मिला शव

Wed, 31 Jul 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 31 Jul 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of rape accused found hanging from a tree
नगर थाना क्षेत्र के सड्डू सिंह के आत्महत्या करने पर लगी  भीड़।
दो दिन पहले गांव की युवती ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के एक गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के एक युवक का गांव के बाहर पेड़ से लटका शव मिला। दो दिन पहले उसके खिलाफ गांव की ही युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक के बेटे का आरोप है कि उसके पिता पर गलत आरोप लगाया गया था। इससे आहत होकर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने युवती के पिता समेत पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। एएसपी ओपी सिंह ने गांव पहुंचकर परिवार के लोगों से पूछताछ की। बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय राम मूरत सिंह उर्फ सुड्डू सिंह की माली हालत ठीक नहीं थी। परिवार चलाने के लिए वह गांव के पास गुमटी में किराने की दुकान चलाता था। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने सुड्डू का शव पेड़ से लटका देख शोर मचाया। इसी बीच कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर शव को फंदे से उतरवाया गया। इस दौरान ग्रामीण तरह-तरह की बातें काने। पुलिस के मुताबिक, सुड्डू सिंह पर उनके गांव की अनुसूचित जाति की युवती ने रविवार को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। तभी से वह इधर-उधर छिपता फिर रहा था। मंगलवार को उसका फंदे से लटका शव मिला। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी नंद लाल, सूरज, जगेसर, बृज मोहन व हीरालाल पर केस दर्ज किया गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
...
उधार के रुपये मांगने पर लगाया इल्जाम
साहिल सिंह ने बताया कि गांव में उनके पिता सुड्डू सिंह की किराने की दुकान है। गांव के कई लोग उधर सामान ले जाते थे। नंदलाल ने 12 हजार रुपये का उधार सामान लिया था। जब उधार के रुपये मांगा जाने लगा तो उसने अन्य लोगों के उकसावे में आकर पिता को दुष्कर्म के केस में फंसा दिया। इससे पिता परेशान रहने लगे थे।

...
युवती ने पुलिस पर भी लगाए इल्जाम
युवती का कहना है कि जब वह नगर थाने पर पहुंची तो महिला कांस्टेबल ने गांव के प्रधान के दबाव में उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बावजूद केस दर्ज नहीं किया गया। आईजी के आदेश पर सुड्डू सिंह, अभिषेक, चौबे पांडेय व उसके दामाद पर सोमवार को केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed