{"_id":"644ebf4779a2a229f10a45f4","slug":"dead-body-of-missing-girl-found-hanging-from-tree-basti-news-c-7-1-146900-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आठ दिन से लापता युवती का पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आठ दिन से लापता युवती का पेड़ से लटका मिला शव
Mon, 01 May 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। 22 अप्रैल से लापता नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर निवासी 22 वर्षीय युवती का रविवार को गांव के बाग में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने अनुमान लगाया कि शव करीब सात-आठ दिन पुराना है।
नगर थानाक्षेत्र के महरीपुर निवासी राजेंद्र उर्फ जिंदे ने बताया कि 22 अप्रैल को उनकी पुत्री सीमा (22) गांव में सरकारी राशन की दुकान पर राशन लेने गई थी। दोपहर करीब तीन बजे राशन लेकर वह घर नहुंची। इसके बाद कहीं चली गई। परिवार के लोग उसे ढूंढने लगे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। देर रात तक इधर-उधर ढूंढने के बाद अगले दिन नगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस भी तभी से पता लगाने में जुटी थी। रविवार को गांव की एक महिला बाग में जरूरी काम से गई। जहां उसने पेड़ की डाल से लटका शव देखकर शोर मचाया। गांव के तमाम लोग जुट गए और शव की पहचान सीमा के रूप में की गई। सूचना पाकर एसओ जनार्दन प्रसाद भी पहुंच गए और शव कब्जे में ले लिया। सीओ विनय कुमार चौहान ने भी मौके का मुआयना किया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
-- --
शरीर पर सफेद दाग से अवसाद में थी सीमा
- पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सीमा के शरीर पर सफेद दाग थे। परिवार के लोग उसका काफी इलाज कराए, लेकिन दाग खत्म नहीं हुआ। इसके कारण उसका कहीं रिश्ता भी नहीं तय हो रहा था। इससे वह अवसाद में थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से उसने खुद ही अपनी इहलीला समाप्त करने का निर्णय ले लिया होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
काफी सुनसान क्षेत्र में है बाग
- शव की हालत देखकर प्रथम दृष्ट्या माना जा रहा है कि सीमा ने 22 अप्रैल को ही फंदा लगा लिया होगा। उसका शव सड़ चुका था और आसपास काफी सड़ांध फैल रही थी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी अनुमान लगाया कि सात-आठ दिन पहले की मौत लग रही है। चूंकि वह बाग काफी सुनसान इलाके में है। जहां आम तौर पर किसी का आना-जाना नहीं होता है।