फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of married woman found hanging from pipe in house

Basti News: घर में पाइप से लटकता मिला विवाहिता का शव

Fri, 30 Jun 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 30 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging from pipe in house
गनेशपुर में माधुरी की मौत की सूचना पर पहुंचे एसपी गोपला कृष्ण चौधरी जानकारी ली।
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर चुवाड़े गांव में घर में लगे पाइप में फंदे से लटका विवाहिता का शव मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किया। थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी दीपेंद्र चौधरी आदि पहुंचे और परिवार के लोगों से पूछताछ की। इधर, घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति हरीश चंद्र सहित सात के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


चुवाड़े गांव निवासी हरीश चंद्र अपने घर के बगल आटा चक्की लगाकर काम करते हैं। इसी आटा चक्की में पीछे की ओर एक कमरा है, जिसमें वह कभी-कभार सोते भी हैं। सुबह जब वह दुकान खोल कर भीतर पहुंचे तो वहां अपनी पत्नी माधुरी का शव कमरे में लगे पाइप से रस्सी के सहारे लटका देखा। इसकी सूचना तत्काल उन्होंने पहले परिवार के लोगों को दी। इसके बाद वह पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


इधर घटना की जानकारी मिलने पर मृतका की मां प्रभावती, भाई विजय व विकास व रिश्तेदार माया वहां पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नागपुर कुंवर निवासी मृतका के भाई विजय की तहरीर पर पति हरीश चंद्र, ससुर रामसुरेश, सास निर्मला देवी, जेठ श्यामधर व उसकी पत्नी, देवर राजेश व ननद रेनू के खिलाफ दहेज हत्या में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नारायन लाल श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव के पोस्टमार्टम के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

गनेशपुर में माधुरी की मौत की सूचना पर पहुंचे एसपी गोपला कृष्ण चौधरी जानकारी ली।

गनेशपुर में माधुरी की मौत की सूचना पर पहुंचे एसपी गोपला कृष्ण चौधरी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed