फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of accused of murderous attack released on parole found in the field

Basti News: पेरोल पर छूटे जानलेवा हमले के आरोपी का खेत में मिला शव

Sat, 04 Jan 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dead body of accused of murderous attack released on parole found in the field
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। पेरोल पर जेल से छूटे बरहटा गांव के राम किशोर गुप्ता का शुक्रवार को तड़के गेहूं के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के चौकीदार पर जानलेवा हमले के केस में जेल में बंद राम किशोर 19 दिसंबर को पेरोल पर बाहर आया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरहटा निवासी 50 वर्षीय राम किशोर गुप्ता बृहस्पतिवार को साइकिल से किसी काम से कप्तानगंज बाजार गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की मगर कुछ पता नहीं चल पाया। शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने सीवान में गेहूं के खेत में राम किशोर का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर कप्तानगंज थाने प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्रा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने चोट के निशान के आधार पर राम किशोर की हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राम किशोर शराब का आदी था और गांव के एक परिवार से उसका विवाद चल रहा था। मामले को उस विवाद से भी जोड़ा जा रहा है। राम किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

मगर, मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। ऐसे में बिसरा प्रिजर्व कर दिया गया है। उसके चेहरे, नाक पर दो हल्की चोटें आई हैं। ब्रेन और सहित अन्य अंग सुरक्षित थे। सीओ संजय सिंह ने बताया कि बिसरा जल्द फॉरेंसिक लैब भेजकर जांच कराई जाएगी। ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed