फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a young man who returned from immersion found hanging

Basti News: विसर्जन से लौटे युवक का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 19 Oct 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 19 Oct 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who returned from immersion found hanging
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

लालगंज। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौटे रैनिया निवासी युवक का शुक्रवार की सुबह फंदे से शव लटका मिला। परिवार के लोग शव देख दंग रह गए।
जानकारी के अनुसार, रैनिया निवासी राम सागर का 18 वर्षीय इकलौता पुत्र संजय गांव की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कराने लालगंज घाट पर गया था। देर रात वापस आने के बाद भोजन कर अपने कमरे में सोने चला गया।
परिवार के लोग बताते हैं कि उसने अंदर से कमरा बंद कर लिया था। रात करीब 12 बजे किसी काम के लिए मां ने बेटे को आवाज दी। काफी देर तक जवाब नहीं मिला तो मां ने दरवाजे को धक्का दिया। इससे दरवाजा खुल गया तो देखा बेटा साड़ी का फंदा लगाकर कर पंखे से लटका हुआ है।
विज्ञापन

मां के पांव तले जमीन सरक गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना लालगंज पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा कि संजय के पिता राम सागर फरीदाबाद में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें घटना की जानकारी फोन पर दी गई है। राम सागर के इकलौते पुत्र संजय की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed