फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a young man missing for four days found in pond

Basti News: पोखरे में उतराया मिला चार दिन से लापता युवक का शव

Sun, 14 Jul 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 Jul 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man missing for four days found in pond
महसों के तालाब में काशीनाथ पांडेय का शव मिलने पर परिजनों से जानकारी लेते एएसपी ओपी सिंह।
महसों बाजार के पूरब टोला का रहने वाला था काशीनाथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के महसों बाजार में विजय प्रताप इंटर काॅलेज के पास पोखरे में रविवार की सुबह युवक का शव उतराया मिला। शिनाख्त पूरब टोला निवासी काशीनाथ पांडेय के रूप में हुई। वह चार दिन से वह लापता थे। अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी रुधौली कुंवर प्रभात सिंह ने मौके का जायजा लिया।
सुबह करीब नौ बजे कस्बे के लोगों ने पोखरे में शव उतराया देखा तो डर गए। कुछ ही देर में काफी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। बाद में हाथ में बने टैटू के जरिये पहचान महसों बाजार के पूरब टोला निवासी 35 वर्षीय काशीनाथ पांडेय पुत्र कामरू नाथ पांडेय के रूप में हुई। मौके पर पहुंची काशीनाथ की भाभी रेनू पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवा से वह घर नहीं आए थे।
विज्ञापन

इस तरह अक्सर वह तीन-चार दिन तक लापता हो जाते थे। इसलिए इस बार पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि वह नशे का आदी था। प्रेम प्रसंग भी उसका चल रहा था। काशीनाथ तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed