{"_id":"646930cf8fe250b3270199c4","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-mazhiyar-village-basti-news-c-7-1-175429-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मझियार गांव में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मझियार गांव में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Sun, 21 May 2023 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 21 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के मझियार गांव मे चंद्र मणि उर्फ चंदू की मौत होने पर लगी भीड़।
बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के मझियार में 28 वर्षीय युवक का फंदे से लटका शव मिला। चार दिन पहले वह मुंबई से कमा कर लौटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। परिवार के लोगों का कहना है कि शाम को वह खाना खाकर सोया था। सुबह साड़ी के फंदे से लटका शव मिला। घटना की वजह के बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
मझियार गांव निवासी मातिबर प्रसाद के सबसे बड़े पुत्र चन्द्रमणी उर्फ चंदू तीन दिन पहले मुंबई से घर आया था। सुबह चार बजे फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी रीना देवी , पांच वर्षीय पुत्र गंगेश, ढाई वर्षीय मंगेश व पिता मातिबर प्रसाद का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।