फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree under suspicious circumstances

Basti News: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Tue, 28 May 2024 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree under suspicious circumstances
महराजगंज (बस्ती)। मदनपुरा गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक युवक नशे का आदी था।
विज्ञापन

जानकारी केे अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय सुनील मिश्रा पुत्र रामयज्ञ मिश्रा का शव सुबह घर के सामने आम के पेड़ में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले के छानबीन कर ही रही थी कि कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। म
विज्ञापन

दनपुरा गांव निवासी सुनील मिश्रा की शादी 29 जून 2012 को सरिता पुत्री राम सूरत मिश्रा निवासी साड़ीहिच्छा थाना गौर के साथ हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक वह नशे का आदी था। इसके चलते उसकी पत्नी सरिता मायके रहने लगी थी। ग्रामीणों का कहना है कि सुनील हमेशा नशे में रहने लगा था। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed