{"_id":"6345b24a2d741f3e2f4e6590","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-in-the-forest-basti-news-gkp453683893","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक शव
टिनिच (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र की टिनिच पुलिस चौकी क्षेत्र में कुआनो नदी के चौरा पुल के पास जंगल में मंगलवार की सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
गौर थाना क्षेत्र के बेलवरिया निवासी बजरंगी (20) पुत्र रामकरन चार दिनों से घर से लापता थे। परिवार के लोगों के अनुसार, उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। तीन भाई और एक बहन में वह सबसे बड़े थे। बताया जा रहा है कि सात अक्तूबर को बजरंगी घर से नाराज होकर निकले थे। वह कहीं चले गए होंगे, यह सोच परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बिना खुद ही पता लगाने में जुटे थे। कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह जब कुछ लड़के कुआनो नदी के चौरा पुल के पास घूमने गए तो उनकी नजर पेड़ से लटके बजरंगी के शव पर पड़ी।
गले में पेड़ की लता लिपटी हुई थी। सूचना पाकर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक गौर ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि मृतक युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।