{"_id":"5dd8e67e8ebc3e550115ed1b","slug":"dead-body-of-a-missing-youth-found-in-a-pokhara-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में मिला गायब युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे में मिला गायब युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
Sat, 23 Nov 2019 01:39 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
बेचन प्रसाद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ गांव के पोखरे में शनिवार को युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान रेंगी गांव के बेचन प्रसाद (45) के रूप में हुई।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर को बेचन अचानक घर से लापता हो गए थे। उन्हें खोजने की काफी कोशिश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दो दिन बाद सोनहा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। सोनहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन