फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a laborer who went to take vegetables was found in the drain

सब्जी लेने गए मजदूर का नाले में मिला शव

Wed, 26 Oct 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a laborer who went to take vegetables was found in the drain
सब्जी लेने गए मजदूर का नाले में मिला शव
विज्ञापन

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के कनेथू-रुद्रपुर मार्ग पर जसोवर पुल के नाले में उतराया शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार को भोर में शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। पुल पर एक साइकिल खड़ी मिली, जिस पर सब्जी रखी थी।
सूचना पाकर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से मृतक की शिनाख्त बंशीधर चौहान (40) पुत्र रामराज चौहान निवासी कनेथू बुजुर्ग थाना सोनहा के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि वंशीधर मजदूरी करते थे। मंगलवार की शाम को थाना क्षेत्र के रुद्रपुर में सब्जी लेने गए थे। इस दौरान वह जसोवर गांव में अपनी बहन के घर चले गए।
विज्ञापन

कहा यह भी जा रहा है कि वह शराब के नशे में थे। रात करीब 11 बजे जसोवर से अपने घर कनेथू के लिए उनके निकलने की परिवार वालों को सूचना मिली थी। रात भर वह घर नहीं पहुंचे। पत्नी संगीता ने बताया कि सब्जी लेने जाने की बात कह कर निकले थे और सुबह उनकी मौत की सूचना मिली। तीन भाइयों व पांच बहनों में वह सबसे छोटे थे। उनकी चार बेटियां व एक बेटा है। मौत की सूचना से पत्नी संगीता व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed