फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body found thrown outside the village after killing a young man

Basti News: युवक की हत्या कर गांव के बाहर फेंका मिला शव

Sun, 11 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body found thrown outside the village after killing a young man
युवक की हत्या कर गांव के बाहर फेंका मिला शव
विज्ञापन

मुंडेरवा क्षेत्र के ओड़वारा मुड़िला गांव की घटना, माता-पिता समेत नौ पर केस
पत्नी ने पैतृक संपत्ति के विवाद में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया
बस्ती/मुंडेरवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ओड़वारा कस्बे के मुड़िला तिराहे के पास शनिवार सुबह 35 वर्षीय युवक का शव सड़क के किनारे पाया गया। उसके सिर, चेहरे, बाएं पैर के पंजे में चोट के निशान मिले। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक की पहचान मुड़िला गांव के ही अरुण चौधरी पुत्र जगराम बस्ती के रूप में की।
परिवार के लोग शव को ठेले पर रखकर घर ले आए। वहीं अरुण की पत्नी ने पैतृक संपत्ति के विवाद में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए सास-ससुर, ननद सहित परिवार के नौ लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सास-ससुर, ननद व ननदोई को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दिवंगत की पत्नी सविता ने पुलिस को बताया कि उसके पति, तीन बहनों के बीच इकलौते भाई थे। आरोप है कि उसके सास व ससुर ने पैतृक संपत्ति को ननदों के नाम कर दिया था। इस बात का वह और उसके पति विरोध करते थे। इसको लेकर उसके सास-ससुर व ननदें उसे प्रताड़ित करने लगी थीं। इससे तंग आकर पिछले दो वर्ष से वह अपने बेटे को लेकर मायके में रहने लगी थी। शनिवार को घटना की जानकारी होने पर वह ससुराल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सविता के मुताबिक, उसके पहुंचने पर फिर ससुराल वाले उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। गांव के लोगों का कहना है कि शुक्रवार शाम को अरुण के घर से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, दिवंगत का पिता पहले भी हत्या के एक केस में आरोपी रह चुका है। पुलिस ने अरुण की पत्नी के तहरीर पर नौ लोगों पर हत्या व साक्ष्य मिटाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीओ सार्थक सेंगर का कहना है कि अरुण की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर अपने ससुरालियों पर ही पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed