{"_id":"6ab2e1ff05c38d7e2a00f6a1","slug":"conductors-services-terminated-for-allowing-travel-on-the-bus-without-a-ticket-basti-news-c-207-1-bst1031-167489-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिना टिकट बस में सफर कराने के आराेप में परिचालक की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिना टिकट बस में सफर कराने के आराेप में परिचालक की सेवा समाप्त
विज्ञापन
बस्ती। परिवहन निगम की बस में यात्रियों को बिना टिकट सफर कराने के मामले में आउटसोर्स परिचालक शिवम तिवारी की सेवा समाप्त कर दी गई है। उसे आउटसोर्स मैनपावर की सूची में ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है। सिद्धार्थनगर डिपो में तीन यात्रियों के बिना टिकट पकड़े जाने के बाद उसे बस्ती डिपो में कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया था। यहां भी सात यात्री बिना टिकट मिले।
बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के पुरवा हैबतपुर निवासी शिवम तिवारी की सिद्धार्थनगर डिपो में आउटसोर्स मैनपावर के तहत परिचालक पद पर तैनाती हुई थी। वहां परिचालन के दौरान बस में तीन यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए थे। मामले में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक, गोरखपुर ने शिवम को बस्ती डिपो में कार्य करने के निर्देश दिए थे।
बस्ती डिपो में तैनाती के दौरान 12 सितंबर को बस संख्या यूपी 55 एटी-0459 की चेकिंग में सात यात्री बिना टिकट मिले। इसके बाद परिचालक का कैश और बैग जमा कराकर उसे रूट ऑफ कर दिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर सहायक यातायात निरीक्षक एवं क्षेत्रीय प्रवर्तन चेकिंग दल, गोरखपुर क्षेत्र के विनोद कुमार सिंह ने मामले की जांच की।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बस्ती कल्पना श्रीवास्तव ने परिचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा। 18 सितंबर को दिए गए जवाब में परिचालक ने यात्रियों के नशे में होने और अलग-अलग स्टॉपेज के यात्रियों का हवाला दिया। अधिकारियों ने स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं माना। इसके बाद उसकी सेवा समाप्त कर दी गई और आउटसोर्स मैनपावर की सूची में उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।