{"_id":"6ab2e225ec9a88d69e078d50","slug":"purnia-court-special-train-arrived-7-hours-and-15-minutes-late-basti-news-c-207-1-bst1005-167479-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"7:15 घंटे देर से पहुंची पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7:15 घंटे देर से पहुंची पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
बस्ती। स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पूर्णिया कोर्ट स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 7:15 घंटे की देरी से बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री सुबह से दोपहर तक प्लेटफार्म पर बैठे रहे। तेज धूप और गर्मी के बीच यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे की समय सारिणी के अनुसार पूर्णिया कोर्ट स्पेशल एक्सप्रेस के बस्ती स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 5:45 बजे था। हालांकि, ट्रेन 7:15 घंटे की देरी से दोपहर करीब एक बजे पहुंची। इससे इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि कभी-कभी दूसरे मंडलों में रेलवे के मरम्मत कार्य, कॉशन और ब्लॉक के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। इससे ट्रेनों के समय में देरी हो जाती है।