{"_id":"634af790106fb851a35b0703","slug":"dead-body-found-in-pond-of-innocent-who-came-out-to-study-basti-news-gkp4541751159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ने के लिए निकली मासूम का तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ने के लिए निकली मासूम का तालाब में मिला शव
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के दुधौरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गई तीन वर्षीय मासूम का शव शुक्रवार को दूसरे गांव के तालाब में मिला।
शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ सिटी आलोक ने बताया कि देर शाम आए पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखने के बाद यह निष्कर्ष निकला कि डूबने से मौत हुई थी। दुधौरा निवासी रवींद्र पाल की तीन वर्षीय पुत्री राशि पाल शुक्रवार सुबह अपने बाबा लालसा पाल के साथ गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर संचालित प्री नर्सरी में पढ़ाई करने गई थी।
बाबा करीब में बाउंड्रीवाल के निर्माण में मजदूरी कर रहे थे। शाम तीन बजे तक बच्ची के घर न पहुंचने पर परिजन उसे खोजते हुए जब पहुंचे तो आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया और बच्ची वहां नहीं थी। बगल में प्राइमरी स्कूल में जाकर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था।
इसी बीच देर शाम कुछ बच्चे दुधौरा व छबिलहा गांव के बीच स्थित तालाब तक तलाश करते हुए पहुंच गए तो बच्ची का शव पानी में उतराता दरेखा। बच्ची का शव गांव से लगभग 600 मीटर दूर तालाब में मिलने व शरीर पर निशान देख अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही थी।