{"_id":"6234af5135ba75347b642336","slug":"dead-body-found-hanging-from-a-tree-basti-news-gkp4303526196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
सोनहा। एक दिन पहले घर से खेलने के लिए निकले 19 वर्षीय युवक का शुक्रवार सुबह सोनहा थाना क्षेत्र के धवाय के जंगल में गूलर के पेड़ से शव लटका मिला। थोड़ी ही देर में आसपास गांव के तमाम लोग पहुंच गए। उसकी पहचान सोनहा थाना क्षेत्र के तुरकौलिया उर्फ करमहिया निवासी अलाउद्दीन के रूप में हुई।
प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे हल्का दरोगा रामदेव व फोर्स के साथ पहुंचे, तो शव गूलर के पेड़ से लटक रहा था। ग्रामीणों और परिवार वालों की मौजूदगी में फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। उसके बाद शव को पेड़ से उतारा गया। मृतक के पिता करामुद्दीन ने सोनहा पुलिस को लिखित बताया कि उनका लड़का घर से बृहस्पतिवार को दोपहर बाद खेलने के लिए निकला था। लेकिन, रात में वापस नहीं आया। काफी खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला। शुक्रवार को सुबह पता चला कि धवाय जंगल में युवक का शव लटका है। मौके पर पहुंचा तो अपने बेटे को पहचाना। पिता के मुताबिक, घटना के बारे में उन्हें कोई अनुमान नहीं है। एसएचओ का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।