फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body brought from Gujarat, there was chaos

गुजरात से लाया गया शव, मचा कोहराम

Wed, 29 Sep 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body brought from Gujarat, there was chaos
सोनहा थाना क्षेत्र के चोकवा गांव में लाल मोहन की मौत होने पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : BASTI
गुजरात से लाया गया शव, मचा कोहराम
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में हो गई थी चौकवा के लाल मोहन की मौत
वाल्टरगंज (बस्ती)। गुजरात के वापी में सड़क हादसे में सोनहा थानाक्षेत्र के चोकवा गांव निवासी 45 वर्षीय लाल मोहन की मौत हो गई थी। शव बुधवार को घर लाया गया। शव देखकर घर में कोहराम मच गया। लाल मोहन के दो बड़े भाइयों की मौत भी पूर्व में सड़क हादसों में हो चुकी है।

गुजरात के वापी में 27 सितंबर की देर रात डीसीएम की चपेट में आने से लाल मोहन की मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि वह इकलौते कमाऊ थे। वह गुजरात के वापी में रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। 27 सितंबर की रात में भोजन करके कमरे पर लौटते समय बॉम्बे होटल के समीप सड़क पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय गुजरात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और वहीं रहने वाले परिवार के दूसरे लोगों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक लाल मोहन तीन भाइयों संत कुमार (55), विजय कुमार (50) में सबसे छोटे थे। बड़े भाई संत कुमार की मौत बखिरा में 13 वर्ष पहले, विजय की मौत तीन वर्ष पहले कंकलेश्वर में मार्ग दुर्घटना में हो गई थी। लाल मोहन ही परिवार के एक मात्र सहारा थे। उसके बेटे-बेटियों की शादी नहीं हुई है। बुधवार शाम को शव घर लाया गया तो पत्नी रीना बदहवाश हो गई तथा बेटी रोशनी, रागिनी, बेटे शिवम, सत्यम सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार शिवाघाट के नागईचा घाट पर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed