फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DCM going to Gorakhpur after loading polythene became a ball of fire

Basti News: पॉलिथीन लादकर गोरखपुर जा रही डीसीएम बनी आग का गोला

Sat, 10 Jun 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 10 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
DCM going to Gorakhpur after loading polythene became a ball of fire
छावनी क्षेत्र के हाईवे पर अज्ञात कारणों से डीएीएम में लगी आग।
बस्ती। फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के पूरे हिंद गांव के पास शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे डीसीएम में आग लग गई। डीसीएम में पॉलिथीन लदा हुआ था। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस टीम ने पूरे हिंद कट से जमौलिया तक एक घंटे तक हाईवे वनवे कराया। इस दौरान हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने सड़क पर फैला प्लास्टिक का मलबा हटाया। तब जाकर यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन

गोरखपुर से एक डीसीएम में पॉलिथीन का बैग लादकर कानपुर ले जाया जा रहा था। बस्ती-अयोध्या मार्ग पर पूरे हिंद गांव के पास अचानक डीसीएम में आग लग गई। चालक राधे निवासी शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद ने बताया कि उसने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। जलती डीसीएम के बगल से कुछ देर तक वाहन गुजरते रहे। ग्रामीणों ने छावनी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने फायर ब्रिगेड बुलाया। उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed