फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dastak is ahead on target

लक्ष्य से आगे चल रहा ‘दस्तक’ कार्यक्रम

Sat, 07 Apr 2018 11:43 PM IST
basti
basti Updated Sat, 07 Apr 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
dastak is ahead on target
सीएचसी पर टीकाकरण करती स्वास्थ्य कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
बस्ती। मस्तिष्क बुखार (जेई-एईएस) पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे दस्तक अभियान में अभी तक भारी सफलता मिली है। शुक्रवार तक के लक्ष्य 24 हजार के सापेक्ष 29,261 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। जबकि 16 अप्रैल तक कुल लक्ष्य 55 हजार बच्चों के टीकाकरण का है। 
विज्ञापन

जेई-एईएस पर नियंत्रण के लिए जनजागरूकता को लेकर डब्लूएचओ, यूनीसेफ और स्वास्थ्य विभाग की पहल का परिणाम बाद में आएगा लेकिन गांवों में जबरदस्त परिणाम मिल रहे हैं। दो अप्रैल से शुरू हुए अभियान की सफलता के लिए 2323 आशा, 2338 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 201 पर्यवेक्षक, सात सेक्टर पर्यवेक्षक और 326 एएनएम शाम चार बजे तक कार्यक्रम को संचालित कर रहे हैं।  
विज्ञापन

दस्तक के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में छह दिनों के भीतर 1716 सत्रों में 29,261 बच्चो को जेई टीकाकरण से प्रतिरक्षित किया गया। हर दिन 286 सत्र चलाए जा रहे हैं। जिसे आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संचालित कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव-गांव सारथी रथ घूम रहा है। पहले दिन दो अप्रैल को जिले के 25 संवेदनशील गांवों से इसकी शुरुआत हुई है। ब्लॉकवार विभिन्न गांवों में यह रथ चार दिनों तक एलईडी से फिल्म आदि दिखाकर लोगों को जेई-एईएस के बचाव का पाठ पढ़ा रहा है। इसकी निगरानी यूनीसेफ कर रहा है। इसी के तहत यूनीसेफ लखनऊ की टीम कोऑर्डिनेटर मृत्यंजय कुमार के नेतृत्व में आई और सारथी रथ तथा विभागीय कार्यों पर कैमरे से नजर डाली।  जेई-एईएस की जागरूकता के लिए स्वच्छता के साथ शुद्ध पेयजल के लिए भी टीमें जुटी हुई हैं। गांवों में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए भेजा जा रहा है, जो ग्रामीणों के सामने क्लोरिनेशन के तरीके बता रहे हैं। 
दस्तक के अलावा स्वास्थ्य को लेकर चल रहे कार्यक्रमों के बीच शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया। इसके तहत शहर में रैली निकाली गई। रैैली को हरी झंडी दिखाकर डीएम सुशील कुमार मौर्या, सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा, एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने रवाना किया। रैली जिला अस्पताल से महिला अस्पताल तक जाकर वहीं समाप्त हो गई। 


मानव शृंखला से अभियान को गति दी 
शनिवार को डीएम सुशील कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारियों ने रोडवेज पर मानव शृंखला बनाकर दस्तक अभियान को भी गति प्रदान की। एनसीसी कैडेटों ने अधिकारी कैप्टन तफज्जुल हुसैन के नेतृत्व में सहभागिता जताई। इसमें जीजीआईसी, जीआईसी, बेेगम खैर व खैर इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों छात्र और छात्राएं भी शामिल हुईं। इस मौके पर डॉ. सीके वर्मा, डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, दस्तक के नोडल एलके पांडेय, बीके मिश्रा सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed