फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dashehri, Chausa, and Langra mangoes take the market by storm.

Basti News: बाजार में दशहरी, चौसा और लंगड़ा आम की धूम

Sat, 04 Jul 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dashehri, Chausa, and Langra mangoes take the market by storm.
बाजार में बिक रहा आम -संवाद
बस्ती। महंगा होने के बावजूद चौसा आम की मिठास लोगों को खूब भा रही है। बाजार में पिछले करीब एक महीने से चौसा आम 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। फिर भी इसकी मांग में लगातार बनी हुई है। स्वाद और गुणवत्ता के कारण लोग इसे ही प्राथमिकता दे रहे हैं, वहीं, बारिश होने के बाद भी दशहरी का भाव बढ़ा हुआ है। 100 रुपये में डेढ़ किलो आम दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के फल बाजारों में इन दिनों आम की विभिन्न किस्में उपलब्ध हैं। चौसा आम सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। बाजार में चौसा 100 रुपये प्रति किलो, लंगड़ा और दशहरी 70 रुपये प्रति किलो तथा सफेदा 50 से 60 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहे हैं। हालांकि चौसा का दाम अन्य किस्मों की तुलना में अधिक है, फिर भी इसकी बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन

फल विक्रेता लालबाबू और सतीश सोनकर ने बताया कि चौसा आम अन्य किस्मों की अपेक्षा अधिक स्वादिष्ट, मीठा और गूदेदार होता है। इसी कारण लोग इसे अधिक पसंद करते हैं। लोग ऊंची कीमत होने के बावजूद खरीदने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने बताया कि इस समय बाजार में बिक रहे अधिकांश आम बाहर से आ रहे हैं। स्थानीय बागों से दशहरी आम आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर दशहरी की अच्छी आवक होने से ग्राहकों को ताजा और स्वादिष्ट आम आसानी से मिल रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में आवक बढ़ने पर कीमतों में कुछ कमी आने की संभावना है। फल उद्यान केंद्र के सामने सुबह से लेकर शाम तक आम का बाजार सज रहा है। खरीदार यहां पहुंच रहे हैं।

इसके अलावा पुरानी बस्ती, रोडवेज क्षेत्र में बिक्री जोरों पर है। कस्बाई बाजार भी आम की भीनी-भीनी खुशबू से महक रहे हैं। शाम को जगह-जगह खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed