फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   damage divider accident

Basti News: टूटते डिवाइडर की मरम्मत पर नहीं दिया जा रहा ध्यान

Mon, 27 Feb 2023 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
damage divider accident
वाहनों की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त डिवाइडर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शहर में बने डिवाइडर पर रेडियम या रिफ्लेक्टर पट्टी न लगाए जाने से आए दिन इसमें वाहन भिड़ते रहते हैं। स्थिति यह है कि अधिकतर डिवाइडर क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे स्थिति मेें दुपहिया वाहन चालक टकराकर जख्मी हो रहे हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इन क्षतिग्रस्त डिवाइडर को न तो ठीक करा रहा है, न ही बचाव और चेतावनी के लिए रेडियम पट्टी का इंतजाम कर रहा है।
पूरे शहर में गांधीनगर क्षेत्र व मालवीय रोड पर तकरीबन आठ किमी में डिवाइडर का निर्माण करवाया गया है। इनका निर्माण हुए पांच साल से अधिक समय बीच चुका है, लेकिन इनके शुरुआती व अंतिम छोर पर रेडियम पट्टी नहीं लगाई गई है। नतीजतन अब तक सैकड़ों वाहन भिड़ चुके हैं। उन पर सवार व्यक्ति भी घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

---
केस नंबर-1
महसो क्षेत्र निवासी राधेश्याम (46) पुत्र लखई 20 फरवरी की रात शादी में गए थे। रात में लौटते समय वे बाइक से रंजीत चौराहे पर डिवाइडर से भिड़ गए। उनके सिर व हाथ में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
केस नंबर- 2
हर्रैया क्षेत्र के जीवन (42) पुत्र रमई खरीदारी के लिए मुख्यालय आए थे। यहां से देर शाम वह लौट रहे थे, इस दौरान फौव्वारा चौराहे के निकट उन्हें अचानक डिवाइडर नजर नहीं आया और वह उसमें भिड़ गए। उनके पैर में चोट आई है।
------
यह जगह हो चुके हैं डेंजर जोन
मालवीय रोड पर फौव्वारा चौराहे के पास, बैरिहवा चौराहा, बेबीडॉल हॉस्पिटल, रौता चौराहा, बादशाह टॉकीज, करतार तिराहा, रंजीत चौराहा, रोडवेज तिराहा, पांडेय स्कूल तिराहा, दक्षिण दरवाजा चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड स्थित सिद्धविनायक मैरिज हाल व हीरो एजेंसी के सामने डिवाइडर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। यही नहीं यहां डिवाइडर के शुरुआत व अंतिम छोर टूट कर बिखर चुके हैं। वहीं शास्त्री चौक से कंपनीबाग रोड पर एडीएम आवास के सामने, कंपनीबाग में मल्होत्रा मेडिकल स्टोर के सामने, टाउन क्लब, गांधीनगर में हनुमानगढ़ी, जीआईसी के सामने, बेलवाडाड़ी मोड़ व नगर पालिका कार्यालय के सामने भी डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो चुका है।

---
दुरुस्त किए जाएंगे डिवाइडर
मालवीय रोड को पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर करने की तैयारी चल रही है। गांधीनगर पहले से पीडब्ल्यूडी के अधीन है। जल्द ही इसके लिए वार्ता कर बेहतर इंतजाम किया जाएगा।

-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed