{"_id":"e2b849c55e0fad190fddba2056b6ded6","slug":"dakshin-darvaja-to-purani-basti-road-one-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण दरवाजा से पुरानी बस्ती वनवे किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण दरवाजा से पुरानी बस्ती वनवे किया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शहर मेें ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कई निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण दरवाजा से मंगलबाजार होते हुए पुरानी बस्ती के करुआ बाबा स्थान तक
सिंगल व संकरा रूट देखते हुए इस रोड पर वन-वे की व्यवस्था की गई है। इस
मार्ग पर दक्षिण दरवाजा की ओर से आगमन ही हो सकेगा।
जाने के लिए रेलवे स्टेशन रोड होकर जाना पड़ेगा। रेलवे स्टेशन गेट पर ऑटो खड़े नहीं किए जाएंगे। ऑटो में लगे म्यूजिक सिस्टम में बजने वाले फूहड़ गानों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को दूर करने के लिए पुलिस ने ऑटो से म्यूजिक सिस्टम ही निकलवाने का निर्णय लिया है। पुरानी बस्ती पुलिस ने शुक्रवार को 20 ऑटो से म्यूजिक सिस्टम निकलवाए।
बस्ती शहर में कचहरी से रेलवे स्टेशन तक चलने वाले अधिकांश आटो में चालकों ने म्यूजिक सिस्टम लगा रखा है। सवारी बैठाने के बाद चालकों द्वारा फूहड़ किस्म के गाने बजाने से यात्रियों को दिक्कत होती है। परिवार के साथ ऑटो में यात्रा करने वालों को तेज आवाज वाले इन गानों से परेशानी होती है।
ऐसी शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही थीं। ऐसे में एसपी शिवहरि मीणा ने कोतवाली और पुरानी बस्ती पुलिस को ऐसे ऑटो चालकों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती रणधीर मिश्र ने रेलवे स्टेशन गेट पर एसआई शिवधारी प्रसाद के साथ 20 ऑटो में से म्यूजिक सिस्टम निकलवाया।
इसके बाद रेलवे स्टेशन रूट पर चलने वाले सभी ऑटो चालकों की बैठक की। इसमें सभी ऑटो चालकों से म्यूजिक सिस्टम प्रयोग न करने को कहा। इतना ही नहीं, एक रजिस्टर पर सभी ऑटो चालकों के नाम, पता, ऑटो नंबर और फोन नंबर लिए गए।