फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dak Sevaks staged a sit-in at the Superintendent's office

Basti News: ग्रामीण डाक सेवकों ने अधीक्षक कार्यालय पर दिया धरना

Fri, 03 Mar 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 03 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dak Sevaks staged a sit-in at the Superintendent's office
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ ने अपनी मांगो को लेकर प्रधान डाक घर पर दिया धरना।
बस्ती। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के बस्ती मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में बृहस्पतिवार को डाक अधीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान भारत सरकार को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र डाक अधीक्षक को सौंपा। जिसमें अतिरिक्त वेतन वृद्धि, बीमा, ग्रेच्युटी और चिकित्सा प्रदान करने की मांग की गई है। चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो उनका संगठन 16 और 17 मार्च को केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर हड़ताल करेगा।
विज्ञापन


मंडलीय सचिव चंद्र प्रकाश दूबे, अध्यक्ष सहदेव दुबे आदि ने कहा कि निदेशालय में खाता खोलने का अव्यवहारिक लक्ष्य देना बंद किया जाए। निचले स्तर के अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए ग्रामीण डाक सेवकों को परेशान न करने के लिए निर्देशित किया जाए। कहा कि ग्रामीण डाक सेवक समिति की अनुशंसा 12, 24 व 36 वर्षों की सेवा पर वरिष्ठ ग्रामीण डाक सेवकों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि दी जाए। साथ ही ग्रामीण डाक सेवक के स्थान पर स्थानापन्न व्यवस्था की अनुमति देने की मांग की गई। इस दौरान राम सुभग वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, ब्रह्मदेव यादव, राम चंद्र यादव आदि ग्रामीण डाक सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed