फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Daily use items distributed among the elderly

Basti News: बुजुर्गों में बांटे गए दैनिक उपयोग के सामान

Fri, 12 Sep 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Daily use items distributed among the elderly
वृद्धाश्रम में सामग्री का वितरण करती इनरह्वील क्लब की महिलाएं
बस्ती। इनरह्वील क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से सामाजिक सेवा की श्रृंखला में बृहस्पतिवार को वृद्धाश्रम में सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आश्रम में गीजर की स्थापना की गई, जिससे उन्हें सर्दियों में गर्म पानी की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सम्पूर्ण आश्रम परिसर में फॉगिंग (धुंआ छिड़काव) की व्यवस्था की गई ताकि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव हो सके। प्रोजेक्ट के अंतर्गत बुजुर्ग निवासियों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं। इस मौके पर क्लब की सदस्यों ने बुजुर्गों से संवाद किया और उन्हें अपनापन और सम्मान का एहसास दिलाया। अध्यक्ष आशा अग्रवाल ने कहा, हमारा उद्देश्य केवल सेवा करना ही नहीं, बल्कि बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed