{"_id":"6924ae6c47a8f14ea30bec57","slug":"cylinder-explodes-in-residential-shed-fire-spreads-to-sugarcane-field-basti-news-c-207-1-sgkp1006-148313-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रिहायशी छप्पर में दगा सिलेंडर, गन्ने के खेत तक पहुंची आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रिहायशी छप्पर में दगा सिलेंडर, गन्ने के खेत तक पहुंची आग
Tue, 25 Nov 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर के बस्थनवा में लगी आग- संवाद
- फोटो : हरगांव में दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
परशुरामपुर (बस्ती)। थानाक्षेत्र के बस्थनवां गांव में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक एक रिहायशी छप्पर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान आग की चपेट में आने से अंदर रखा गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया और हवा में उछलकर पास स्थित गन्ने के खेत में जा गिरा। सिलेंडर के गिरते ही खेत में भी आग फैल गई और करीब आधा बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार रामसुरेश यादव पुत्र लालता यादव अपने परिवार के साथ गांव के बाहर बने एक रिहायशी छप्पर में रहते हैं। सोमवार को अचानक छप्पर में आग भड़क उठी। जब तक परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैल गई और पूरा छप्पर लपटों में घिर गया। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान आग की चपेट में आने से अंदर रखा गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया और हवा में उछलकर पास स्थित गन्ने के खेत में जा गिरा। सिलेंडर के गिरते ही खेत में भी आग फैल गई और करीब आधा बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
खेत गांव के बृजेश तिवारी का बताया जा रहा है। आग बुझाने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन छप्पर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़ा, बिस्तर, चारपाई सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की जानकारी पर राजस्व विभाग के कर्मियों ने पहुंच कर क्षति का आकलन किया है।