फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cyber cell return money

1.13 लाख रुपये को साइबर सेल ने कराया वापस

Fri, 16 Apr 2021 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
cyber cell return money
1.13 लाख रुपये को साइबर सेल ने कराया वापस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पांच लोगों के बैंक खाते से एक लाख तेरह हजार 997 रुपये साइबर चोरों ने उड़ा लिए। जनपदीय साइबर सेल ने इस रकम को वापस कराया है।
पुलिस कार्यालय के अनुसार जय प्रकाश निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना कोतवाली व प्रमोद कुमार निवासी नई कॉलोनी रामपोखरा थाना पुरानी बस्ती से गूगल प्ले का फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी। वहीं माया देवी पत्नी स्व. चन्द्रशेखर निवासी ग्राम ओड़वारा थाना मुंडेरवा के साथ प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी हुई थी। मो. गुफरान निवासी राजा मैदान थाना पुरानी बस्ती को झांसे में लेकर जालसाजों ने उनके खाते से धनराशि ट्रांसफर कर ली थी। जिला कारागार की सुरक्षा में तैनात पवन कुमार विश्वकर्मा निवासी बघाड़ी थाना महुली संतकबीरनगर को जालसाजों ने रिवॉर्ड ऑफर दिए जाने के नाम पर अपना शिकार बनाया था। इन सभी से लगभग 1 लाख 13 हजार रुपये साइबर चोरों ने उड़ाया था। जिसे साइबर सेल वापस करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed