{"_id":"64fe207027226511780ed4b7","slug":"cultural-activity-basti-news-c-207-1-sgkp1006-4106-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मेहंदी प्रतियोगिता में आफरीन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मेहंदी प्रतियोगिता में आफरीन ने मारी बाजी
Mon, 11 Sep 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर के गांधीनगर स्टेट बैंक के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लड़कियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की आयोजक कविता श्रीवास्तव रहीं। मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय रहीं। प्रतियोगिता की प्रथम विजेता आफरीन, द्वितीय रिदा, तृतीया डिमल, चतुर्थ र्कीति व पांचवीं विजेता शिवांगी रहीं। इस मौके पर रेखा चित्रगुप्त, संध्या दीक्षित, प्रिया गुप्ता, रूक्सार, हिना, पिंकी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन