फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cultural activity

Basti News: चेहल्लुम के जुलूस में बीस फिट की निकाले जाने को लेकर विवाद

Fri, 08 Sep 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 08 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
cultural activity
गांधीनगर में निकला चेहल्लुम का जुलूस
बस्ती। शहर में बृहस्पतिवार शाम को निकले गए चेहल्लुम (चालीसवां) के जुलूस के दौरान 20 फिट की लकड़ी की तलवार निकाले जाने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस प्रशासन ने एतराज जताते हुए जुलूस से तलवार हटाने की बात की तो जुलूस में शामिल लोग सड़क पर जाम लगा कर नारेबाजी करने लगे। मौके की नजाकत को देखते भारी पुलिस बल बुला लिया गया। हालांकि प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने बातचीत के बाद उन्हें शांत कराया। जुलूस की इंतजामिया कमेटी के साथ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की वार्ता के बाद जुलूस कर्बला के लिए रवाना हुआ। कोतवाली पुलिस ने क्रेन सहित तलवार कब्जे में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जब चेहल्लुम का जुलूस गांधीनगर सब्जीमंडी के पास पहुंचा तो उसमें एक क्रेन पर 20 फिट की तलवार देखी गई, जिसे रस्सी में बांधकर लहराया जा रहा था। इसे देख जुलूस की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने आपत्ति की। उन लोगों ने कहा कि शांति सुरक्षा कमेटी की बैठक में ऐसी किसी नई परंपरा के बारे में बात नहीं हुई थी, इसलिए इस तलवार को हटाया जाए। मगर जुलूस निकालने वाले उसे न हटाने पर अड़ गए। बाद में किसी तरह क्रेन और तलवार को हटवाया गया।
विज्ञापन

बाद में पता चला कि वह तलवार लकड़ी की थी, जिस पर सिल्वर कलर का रैपर चिपकाया गया था। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि क्रेन और तलवार को हटवा दिया गया और शांतिपूर्वक जुलूस निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed