{"_id":"64ac55e1ab48265683097d84","slug":"cultural-activity-basti-news-c-207-1-bst1001-1088-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाईवे को जोड़ने वाले सभी लिंक रोड पर रहेगी बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाईवे को जोड़ने वाले सभी लिंक रोड पर रहेगी बैरिकेडिंग
विज्ञापन
बस्ती। डीएम प्रियंका निरंजन एवं एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी अन्य अधिकारियों के साथ सोमवार को भद्रेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। यहां कांवड़ पर्व पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। निर्देश दिए कि 11 जुलाई की शाम तक बैरिकेडिंग, नाली निर्माण, सफाई, प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।
डीएम, एसपी ने मंदिर से डारीडीहा को जोड़ने वाले लगभग 500 मीटर नवनिर्मित मार्ग का निरीक्षण किया। डीएम ने जिला पंचायत से इंटरलॉकिंग निर्माण कराने को कहा। प्रत्येक मोड़ पर सूचना संबंधी बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए गए। डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों के प्रवेश और निकास मार्ग का भी अवलोकन किया। डीएम ने कहा कि इस बार शिवलिंग के पहले बैरिकेडिंग लगाई गई है। कांवड़िये इस पर जल चढ़ाते हुए बाईं तरफ से बाहर निकलेंगे।
नवनिर्मित मार्ग पकड़कर डारीडीहा रोड पर आ जाएंगे। इस व्यवस्था से मंदिर के सामने भीड़ नियंत्रण में सुविधा होगी। मंदिर तक पहुंचने वाले अन्य मार्गों पर बैरिकेडिंग के साथ पुलिस मुस्तैद रहेगी। अधिकारियों ने पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। कांवड़ मार्ग के मरम्मत कराने एवं प्रकाश बिंदु लगाए जाने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को निर्देशित किया गया कि 13, 14 एवं 15 जुलाई के लिए सफाई कर्मियों की टीम गठित की जाए। दुकानदारों को सड़क के किनारे नाली के बाद दुकान लगाने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्ग पर सिविल लाइन स्थित चेतक तिराहा से चार पहिया वाहनों के प्रवेश की अनुमति नही होगी। दो पहिया वाहन डारीडीहा से पहले पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
12 जुलाई की शाम से बंद हो जाएगा हाईवे
डीएम ने बताया कि 12 जुलाई की शाम से राष्ट्रीय राजमार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। केवल एंबुलेंस एवं शव हाईवे के एक लेन पर जा सकेंगे। घघौआ से राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रत्येक दो किलोमीटर पर सेक्टर बनाकर पड़ाव स्थल बनाया जा रहा है। जहां कांवड़िये विश्राम करेंगे। इन स्थलों पर पेयजल, प्रकाश, शौचालय आदि की व्यवस्था होगी। इन जगहों पर सूचनात्मक बैनर और होर्डिंग लगाए जाएंगे। परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग का कैंप भी होगा। हाईवे पर पड़ने वाले सभी सीएचसी/पीएचसी 24 घंटे खुले रहेंगे। यहां पर कुत्ता काटने एवं सांप काटने पर लगने वाली सुई उपलब्ध रहेगी। हाईवे को जोड़ने वाले सभी लिंक रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। ताकि वाहनों का प्रवेश न हो सके। इस मौके पर सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद्र, एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी आदि अधिकारी मौजूद रहे।