{"_id":"688a867b54383989a90b0339","slug":"crowd-of-students-increased-on-the-last-day-of-graduation-admission-basti-news-c-207-1-bst1004-141116-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्नातक प्रवेश के अंतिम दिन बढ़ी विद्यार्थियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्नातक प्रवेश के अंतिम दिन बढ़ी विद्यार्थियों की भीड़
Thu, 31 Jul 2025 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं की भीड़ बढ़ गई फिरभी आधे से भी कम सीटें भर पाईं। प्रवेश न ले पाने वाले छात्र-छात्राओं को उम्मीद है कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय अभी प्रवेश की तिथि बढ़ाएगा।
दरअसल सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने इस बार स्नातक में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। अब वही छात्र स्नातक की कक्षाओं में प्रवेश ले पा रहे हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन समर्थ पोर्टल पर करा लिया है। इससे प्रवेश के अंतिम दिन आने वाले छात्रों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी कई छात्रों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया।
सभी महाविद्यालयों में छात्र-छात्रओं का समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है लेकिन उसके बावजूद विलंब से आने के कारण कुछ छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
प्रवेश के अंतिम दिन तक स्नातक की कक्षा में किसान डिग्री कालेज में बीएससी में कुल 125 एडमिशन हुए जबकि यहां बीएससी बायो और मैथ को मिला कर कुल 480 सीटें हैं। यहां पर बीए में कुल 75 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया जबकि बीए में भी यहां कुल 480 सीटें हैं।
एपीएन डिग्री कालेज में कुल बीए में 238 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया जबकि यहां बीए में कुल सीटें 620 हैं। यहां बीकाम में 81 छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिया जबकि बीकाम की कुल सीटें 180 हैं।
इसी तरह महिला महाविद्यालय में बीए में कुल 80 छात्राओं ने प्रवेश लिया जबकि यहां बीए की 540 सीटें है। यदि आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो शहर के इन तीन सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में आधे से अधिक सीटें नहीं भी नहीं भर पाई।