{"_id":"687aa6fa82588c209205d1d4","slug":"crowd-of-farmers-gathered-at-the-committee-urea-was-distributed-under-police-supervision-basti-news-c-207-1-bst1004-140364-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समिति पर किसानों की उमड़ी भीड़, पुलिस की निगरानी में बंटी यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समिति पर किसानों की उमड़ी भीड़, पुलिस की निगरानी में बंटी यूरिया
Sat, 19 Jul 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
बभनान। बभनान क्षेत्र में यूरिया के लिए मारामारी मच रही है। शुक्रवार को साधन सहकारी समिति महुवाडाबर में यूरिया पहुंचते ही किसानों की भीड़ लग गई। पुलिस की निगरानी में यूरिया का वितरण करना पड़ा। किसानों को घंटों लाइन में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह गौर ब्लाक के महुवाडाबर समिति पर यूरिया पहुंची। सूचना मिलते ही किसानों का जमावड़ा लग गया। सचिव अतुल सिंह ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद में बभनान चौकी की पुलिस पहुंची और लाइन लगवा कर खाद का वितरण शुरू किया गया। देर शाम तक खाद का वितरण जारी रहा। सचिव अतुल सिंह ने बताया कि 900 बोरी यूरिया आई थी। दोपहर से ही लाइन लगाकर किसानों में वितरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही और यूरिया पहुंच जाएगी।
एडीओ कोऑपरेटिव राजीव लोचन पाठक ने बताया कि जिले पर यूरिया की रैक लगने के बाद गौर ब्लॉक की अधिकतर समितियाें में यूरिया पहुंच रही है। सचिवों को ई-पाॅस मशीन के जरिये वितरण के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए लाइन लगाकर यूरिया का वितरण किया गया है।