फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Crowd in trains increased due to passengers going abroad

Basti News: परदेश जाने वाले यात्रियों से ट्रेनों में बढ़ी भीड़

Tue, 04 Feb 2025 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Crowd in trains increased due to passengers going abroad
ट्रेन में परदेश जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ी- 
मौसम सही होने से कमाने के लिए जाने लगे यात्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्य कम होते ही परदेश कमाने के लिए जाने वालों की संख्या बढ़ गई है। इससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है। ट्रेन का स्लीपर कोच हो या जनरल सब में एक ही स्थिति देखने को मिल रही है। गोरखपुर से सोमवार को चलने वाली अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस में चार सीट पर छह लोग बैठकर यात्रा करते नजर आए। ऊपर के बर्थ पर चार से अधिक लोग बैठे नजर आए। यह हाल लगभग सभी कोच में दिखा। तमाम यात्री ट्रेन में खड़े होकर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।

मौसम में तेजी से सुधार हो रहा है। 10 दिन पहले तक भीषण ठंड से लोग बेहाल नजर आ रहे थे। इस दौरान परदेश से लौटने वाले और परदेश जाने वालों की संख्या ट्रेनों में कम नजर आ रही थी। ज्यादातर ट्रेनों में कुंभ यात्रियों की भीड़ दिख रही थी। मगर, मौसम के परिवर्तन ने ट्रेनों मेंं भीड़ बढ़ दी है। इसका एक कारण यह भी है कि इन दिनों कई ट्रेन निरस्त चल रही हैं। इसके कारण जिन ट्रेनों का संचलन हो रहा है, उनमें यात्रियों का दबाव अधिक है।
विज्ञापन


सोमवार को चंडीगढ़ एक्सप्रेस, दरभंगा स्पेशल ट्रेन, कामाख्या एक्सप्रेस, बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, गांधीधाम स्पेशल ट्रेन, बाघ एक्सप्रेस, आनंद बिहार हमसफर और अमृतसर जनसेवा ट्रेन निरस्त रही। इसके कारण जो ट्रेन चल रही है उसमें यात्रियों का दबाव अधिक दिखा। ट्रेनों के विलंब होने के कारण यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन के दो घंटे से अधिक लेट होने से बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान नजर आए। अमृतसर के लिए जन साधारण ट्रेन पकड़ने के लिए सुबह 11 बजे रेलवे बस स्टेशन पर पहुंचे अनिल शर्मा दोपहर के एक बजे तक खड़े रहे। उन्होंने कहा कि जब गोरखपुर से आने में दो घंटे ट्रेन लेट है तो अमृतसर जाने कब पहुंचेगी। गरीब रथ स्पेशल सात घंटे लेट रही। अवध आसाम तीन घंटे विलंब से रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed